DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जु – जित्सु चैंपियनशिप 2022 का आयोजन, बालोद के विजय खिलाड़ी जाएंगे बस्तर

बालोद। जिला स्तरीय जु – जित्सु चैंपियनशिप 2022 का आयोजन संस्कार शाला स्कूल के हाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अतिथि राजेश सोनी संरक्षक जु – जित्सु एसोसिएशन ऑफ बालोद एवम् नितिन यादव उपाध्यक्ष जु – जित्सु एसोसिएशन ऑफ बालोद की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता मे गुण्डरदेही ,निपानी, दल्ली राजहरा और बालोद के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता को संचालित करने सुरेश शांडिल्य कोच मार्शल आर्ट क्लब बालोद एवं जु – जित्सु मार्शल आर्ट के सदस्य मिथलेश चंदन , कीर्तन साहू, लिलेश्वर ठाकुर ,प्रांजलि शांडिल्य सभी का सहयोग रहा।


जु – जित्सु मार्शल आर्ट के मुख्य कोच सुरेश शांडिल्य ने जानकारी दिया कि दिसंबर माह में बस्तर जिला मे होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालोद जिले के सभी विजयी खिलाड़ी भाग लेंगे।

You cannot copy content of this page