DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में निकलेगी 16 से 19 तक जिले में भारत जोड़ों यात्रा

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशान्त बोकाडे के नेतृत्व में बालोद रेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें प्रमुख एजेंडे के रूप में 16 से 19 नवम्बर तक बालोद जिले के तीनो विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम किया जाना है। जिसमे प्रमुख रूप से 16, 17 18 भारत जोड़ो पद यात्रा एवम मशाल रैली कार्यक्रम 19 नवम्बर को समापन कार्यक्रम दल्लीराजहरा में किया जाना है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव शालिनी रामटेके, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रिखी साहू, फैज बक्श पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस, संदीप साहू,विधानसभा अध्यक्ष बालोद,भरत देवांगन डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष, गुलशन चंद्राकर जिला महामंत्री, दीपकपाल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, नोवेल दीप ब्लॉक अध्यक्ष देवरी, दीपक सिन्हा महासचिव युवा कांग्रेस, मुकेश देवगन महासचिव, आदित्य रामटेके ,आदित्य दुबे सामान्य कार्यकर्ता, साजन पटेल सामान्य कार्यकर्ता, भोजराज,छोटेलाल,मोहन बघेल, चन्दप्रकास पिस्दा, भोजेन्द्र कुमार महासचिव,कमलेश टाक महासचिव युवा कांग्रेस बालोद जिले के सभी युवा कांग्रेस के साथी बैठक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page