DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को गृह मंत्री ने किया सम्मानित

बालोद।विगत दिनों शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मड़ौदा टैंक भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा एक कार्यक्रम कबाड़ से जुगाड़ एवं आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें आजादी की लड़ाई में दुर्ग जिले से जुड़े हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बालोद जिले से भरदाकला के रहने वाले क्रांति भूषण साहू ( जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री) को भी उनके परदादा स्वर्गीय उमेंद सिंह कलिहारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेनानियों के सभी परिजनों को सम्मानित किया। प्रतीक चिन्ह देकर सभी सेनानी परिवारों को गौरव बताया।

You cannot copy content of this page