DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमरीकला विद्यालय के छात्र राज्य स्तरीय खेल के लिए मरवाही पेंड्रा रवाना

गुरुर। राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स चयन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला के बच्चे बिलासपुर रवाना हुए। जिसमें वर्ग 17 वर्ष में कक्षा 10वी से परमेश्वर पटेल 200/400 मीटर दौड़ और चंदन गोला फेंक में संभाग स्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ है। मिली जानकारी अनुसार विद्यालय के व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र सिन्हा प्रत्येक दिन बच्चों को गहनता से प्रशिक्षण देते हैं। उक्त चयन होने पर अरमरीकला में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों व समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दिया। साथ ही साथ संस्था के प्राचार्य ए. एस. कौशिक, व्याख्याता बी आर कुमेटी, एम के सेन, जी आर साहू, पी.एल. साहू, पी आर साहू, डी. पी.साहू , डी. एम. साहू, एन के साहू, आर के साहू, पी. देशलहरा, व्ही के चंद्राकर, के देशलहरा, डी के ठाकुर, एम. के साहू, के के साहू, डी पी साहू, व्ही के चंद्राकर, एच माण्डवकर, श्रीमती एन चन्द्रिकापुरे, के परगनिहा, सी एल देवांगन, नेहा सोनी, के ताम्रकार , डी शर्मा , एस आर चौधरी, एम निशा, एम साहू, एस ठाकुर शिव कुमार साहू, भीम यादव ,लिपिक कल्याणी साहू, भागबती रात्रे, शालानायक दुष्यंत कुमार साहू, उपशालानायक कुमारी साधना यादव सहित पूरे विद्यालय परिवार की समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page