DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी में खुलेगी आत्मानंद अग्रेजी स्कूल, स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक को खिलाई मिठाई,,,


हाई स्कूल में लगेगी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल
देवरीबंगला। राज्य शासन ने जिले में 3 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए वित्त विभाग ने पद स्वीकृत कर दिए हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन के लिए देवरी के हाई स्कूल के पुराने भवन का उपयोग हेतु अनापत्ति जारी की है। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद लंबे समय से देवरीबंगला व गुंडरदेही में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलवाने के लिए प्रयासरत थे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन से पुराने खेरथा सर्किल के 96 गांव को लाभ होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम की कक्षाएं संचालित होगी तथा कलेक्टर को स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
प्रवेश फार्म वितरण प्रारंभ :– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरीबंगला में 28 जून से प्रवेश फार्म वितरण प्रारंभ किया गया है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। आवेदन पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित मात्रा से अधिक आवेदन पत्र आने पर लॉटरी पद्धति से प्रवेश दिया जाएगा।
पंचायत ने संसदीय सचिव का किया सम्मान :- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने पर ग्राम पंचायत देवरीबंगला ने संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद का सम्मान किया। पूर्व सरपंच केशव शर्मा, सरपंच डोमेश्वरी मंडावी, उपसरपंच मनोज देवांगन, पंच माया देवांगन, मीनू यादव, दूरपति साहू,शीलो निषाद, रजनी चौहान, सुशीला साहू ने अर्जुंदा पहुंचकर विधायक को धन्यवाद दिया। सरपंच ने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की।

You cannot copy content of this page