DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ करेंगे 29 जून से आंदोलन, तैयारी के लिए हुई बैठक

बालोद । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ भी अब आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। 29 जून से आंदोलन होगा। इसके लिए तैयारी हेतु बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में एक बैठक अर्जुन्दा में आयोजित की गई। जहां अपनी मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चर्चा कर रणनीति तैयार की। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा में बैठक लिया गया। जिसमें 29 जून को आंदोलन की तैयारी व सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य मांग महगांई भत्ता और एच आर ए के मांगो के लिए सभी कर्मचारी लामबंद हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी ने कहा शासन आग्रह है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों हेतु पूरा करने का आदेश जारी करें ।लंबित महंगाई भत्ता जारी करें ,अन्यथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने अविलंब बाध्य होगा। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं से भी अवगत हुए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधित विशेष चर्चा हुई। संघ ने सभी को भरोसा दिलाया कि हम सभी कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात करने की योजना बनाई व उचित मांगों को रखने हेतु बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक को सफल बनाने हेतु डौंडीलोहारा विकास खंड,विकासखंड गुण्डरदेही, विकासखण्ड गुरुर ,विकास खण्ड बालोद से कर्मचारी व पदाधिकारीगण शामिल हुए। जिसमे चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पुष्पा तारम ,सचिव उत्तम साहु, उपाध्यक्ष मेस कुमार,संगठन डौंडी ब्लॉक संगठन ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष मालेकर, लक्ष्मी बोरकर,बलराम गायकवाड़,नंद कुमार रात्रे, मनेश यादव,चितांजली साहू, विजय ठाकुर,ललित चुरेन्द्र ,चंद्रकांत सवालकर, राज कुमार साहू अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page