DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक बनाए गए सांसद मोहन मंडावी, बालोद में हर्ष

बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रस्तावक बनाया गया है। जिस कार्य को पूरा करने के लिए मोहन मंडावी विगत गुरुवार से दिल्ली दौरे पर हैं। सांसद मोहन मंडावी का कहना है कि हमारे भारत देश को एक सरल स्वभाव और व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति मिलनी चाहिए। जिले के भाजपाइयों ने कहा कि उक्त सोच को साकार करने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारे सांसद मोहन मंडावी अगुवाई करके इस कार्य को सफल बनाने के लिए राष्ट्रपति चुनाव के प्रस्तावक के रूप में दिल्ली पहुंचे हैं। ये हमारे लिए बड़े सौभाग्य और गौरव की बात है कि हमारे कांकेर क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी राष्ट्रपति जी के प्रस्तावक के रूप में दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली संसद भवन परिसर में स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने के पश्चात् प्रस्तावक के रूप में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कांकेर सांसद मोहन मंडावी को प्राप्त सूचना के फलस्वरूप दिल्ली में कांकेर सांसद मोहन मंडावी राष्ट्रपति उम्मीदवार एवम अन्य नेतागणों के साथ उपस्थित हुए है। सांसद मोहन मंडावी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस अवसर में भेंट किए। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने सांसद मोहन मंडावी को उनके द्वारा किए जा रहे मानस आयोजन एवम जनजागरण हेतु किए जा रहे धार्मिक आयोजनो के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि कांकेर सांसद श्री मंडावी द्वारा प्रधानमन्त्री एवम राष्ट्रपति उम्मीदवार से किए गए भेंट यह संकेत करता है कि मोहन मंडावी की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा किए जा रहे जनसेवा से केंद्रीय नेतृत्व कितना प्रभावित है।

You cannot copy content of this page