DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकासखंड स्तरीय विश्व योग दिवस कार्यक्रम संपन्न

मोहला। अष्टम विश्व योग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे सामुदायिक भवन मोहला में क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें विशेष कर्तव्य अधिकारी मोहला मानपुर चौकी एस जयवर्धन, ललितादित्य नीलम एस डी एम मोहला, राहुल रजक एस डी एम मानपुर, जी आर चुरेन्द्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज0 पं0 मोहला, संजय जैन सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर सीमा ठाकुर,(बी एम ओ), डॉक्टर हर्षा बारिया, के एल वर्मा ( बी आर सी मोहला)उपस्थित रहे। उक्त आयोजन में सभी विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ब्लॉक मोहला व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, व स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक उमाशंकर दिल्लीवार व वेदप्रकाश भुआर्य द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page