DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल और दूरस्थ थानों में भी योग के जरिए पुलिस ने दिया शांति का पैगाम

बालोद। बालोद जिले के थाना, पुलिस लाइन सहित खासतौर से वनांचल और दूरस्थ क्षेत्र के थाना और चौकी में योग दिवस पर जगह विभिन्न आसन प्रदर्शित कर पुलिस वालों ने भी शांति का पैगाम दिया। योग, ध्यान, प्राणायाम को अपनाने का संदेश भी दिया। इस क्रम में मंगचुआ जोकि जंगल के बीच स्थित गांव है वहां प्राकृतिक वादियों के बीच योग का प्रदर्शन किया गया। जो आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस द्वारा योग के जरिए खुद को फिट रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसे दिनचर्या में शामिल करने प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर में रक्षित केन्द्र बालोद में बछु योग अभ्यास किया गया। योग मास्टर द्वारा बालोद पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को योग कराया गया।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर आम जनों को बालोद पुलिस द्वारा प्रतिदिन योग करने अपील किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं उपपुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्षन में ‘‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर सभी थाना/चौकी थाना प्रभारी द्वारा एवं रक्षित केन्द्र बालोद में रक्षित निरीक्षक श्री एम.एस.नाग के उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बालोद पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को योग मास्टर चमन कलिहारे द्वारा शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु संपूर्ण योग मुद्राएं एवं श्वसन प्राणायाम कराया गया।

You cannot copy content of this page