DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले की शिक्षिका प्रतिभा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई सम्मानित, मिला नवाचारी शिक्षिका का अवॉर्ड

बालोद। प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक शा. पूर्व मा. शाला गोडेला गुन्डरदेही बालोद छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर की संस्था द्वारा नवाचारी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बालरक्षक प्रतिष्ठान के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचार शैक्षिक संगोष्ठी 2022 हरियाणा के कुरुक्षेत्र के जयाराम विघापीठ में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 7 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय‌ नवाचारी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड में हरियाणा के जिलाधिकारी व करनाल के शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही 17 राज्यों से आये शिक्षकों के द्वारा अपने नवाचार तथा अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के साथियों के द्वारा भी अपनी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक से सबका परिचय नृत्य के माध्यम से कराया। सभी लोगों को छत्तीसगढ़ी परिधान‌ व नृत्य बहुत पसंद आया। जिलाधिकारी द्वारा भी नृत्य की प्रशंसा की गयी। उक्त संस्था दिव्यांग बच्चों व स्कूल से जो बाहर छात्र छात्राएं हैं उन पर कार्य करती है।इस बालरक्षक प्रतिष्ठान के संस्थापक मनोज दादा व नरेश दादा हैं। जो लगातार शिक्षकों व बच्चों को आगे लाने का प्रयास करते हैं।

छतीसगढ़ के प्रतिभागी

You cannot copy content of this page