बालोद। बालोद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 22 साल के एक युवक वीरेंद्र साहू को गुजरात से गिरफ्तार किया है। युवक स्थानीय बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र का ही रहने वाला है। जो कि 17 साल की एक लड़की लड़की का अपहरण कर गुजरात ले गया था। पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जब लड़की की बरामदगी हुई और युवक से पूछताछ हो गई तो दुष्कर्म की बात सामने आई। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण के अलावा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज किया। इस गिरफ्तारी में बालोद के थाना प्रभारी नवीन बोरकर के निर्देशन में मेजर ब्रह्मानंद कामड़ी, महिला प्रधान आरक्षक देव साहू, प्रवीण साहू की भूमिका रही। आरोपी की गिरफ्तारी गुजरात के वडोदरा क्षेत्र से हुई।
अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार,बालोद पुलिस ने भेजा जेल












2017 से फरार उन्नति चिटफंड का अंतिम आरोपी गिरफ्तार, दल्ली में दर्ज था मामला - Daily Balod News
[…] अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गुजरात से ग… सर्व छत्तीसगढ़िया समाज और क्रान्ति सेना का निर्णय-25 मई को बालोद जिला बंद विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ गुरुर ने दिया धरना, बोले- सरकार छोड़े हमें परेशान करना हे भगवान- रासायनिक खाद खाकर मौत के आगोश में समा रहीं हैं बालोद में गौ माता, रेलवे रेक प्वाइंट में दिख रही लापरवाही, गौ भक्तों में आक्रोश बालोद जिले की शिक्षिका प्रतिभा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई सम्मानित, मिला नवाचारी शिक्षिका का अवॉर्ड बालोद जिले की शिक्षिका प्रतिभा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुई सम्मानित, मिला नवाचारी शिक्षिका का अवॉर्ड Post Views: 12 Tags: Dailybalodnews.com […]