विधायक संगीता सिन्हा पहुंची खेत, नीम पेड़ के नीचे बैठ मिट्टी के बटकी में ली बोरे बासी का आनंद



बालोद। गुरुर में खेत में नीम पेड़ के नीचे विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में बोरे बासी का आनंद लिया गया। मजदूर दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने का आह्वान किया था। जिसके तहत गुरुर में भी प्राकृतिक वातावरण में सभी ने चटनी बासी का आनंद लिया।

मिट्टी के पात्र में सभी ने बासी खाया। इस दौरान विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उतरा मरकाम, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी, जिला पंचायत सभापति ललिता साहू, विधायक प्रतिनिधि डॉ किशोर साहू, जनपद सभापति एस कुमार कलिहारी, ममता मनहरण , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला ,पिमन साहू, नौशाद कुरैशी ,सुमित राजपूत , समाजसेवी जयंत किरी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी श्रमिकों के साथ बासी खाई। उन्होंने खुद श्रमिकों को बासी परोसा और साथ बैठकर बासी खाई। इस दौरान नगर पालिका परिषद के पार्षद व कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page