DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में 200 लोगों ने जनपद सदस्य संजय संग खाया बोरे बासी, संस्कृति संजोने का लिया संकल्प

दल्लीराजहरा। मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के आह्वान में कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस ने सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने की व्यवस्था की। लगभग दो सौ अधिक लोगो ने इस बोरे बासी का लुप्त उठाया। लोगो ने जनपद सदस्य संजय बैस की इस पहल की खूब सराहना की। संजय बैस ने बताया कि आज मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर यहां कार्यक्रम किया गया है।

आज बासी के साथ अमारी भाजी अचार टमाटर चटनी दही महि की व्यवस्था किया गया था। सब एक साथ बैठकर बोरे भासी खाने का आनन्द भी दुगुना हो गया। यह हमारी संस्कृति है। इसे हमे संजोकर रखना है। व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद कोचेरिया ने बासी खाने का महत्व बताया और आयोजन की प्रशंसा किये। राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सिन्हा ने कहा कि बासी हमारा मुख्य भोजन है इसे खाने से हम तंदुरुस्त रहते है। मैं हृदय से आभार मानता हूं जनपद सदस्य संजय बैस जी का। जो हर छोटे बड़े आयोजन को बहुत ही अच्छे से करते है। इस आयोजन में गौरी शंकर साहू, हीरा लाल पडौती, राम कुमार ठाकुर, नन्द किशोर पिस्दा, सुरेश कोठारी, उप सरपंच दीपक यादव, मोनू गुप्ता मोती कुचरिया, देवराज जैन, राजा गुप्ता, राजू सिन्हा, अमर पटेल, योगेंद्र सिन्हा, मोनू सिन्हा, अनिल जेठवानी, डॉ नसीम खान मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page