DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में चलाया जा रहा नशा मुक्ति का अभियान ”कोशिश“

थाना गुरूर में हुई मेडिकल संचालको की मीटिंग

बालोद। युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कोशिश नामक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के मेडिकल संचालकों की बैठक लेकर उन्हें नियमों के तहत दवाई बेचने के लिए हिदायत दी जा रही है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में जिले में नशा मुक्ति के दिशा में चलाये जा रहे अभियान ”कोशिश“ के तहत मेडिकल संचालको की बैठक ली जाती है। थाना गुरूर क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल संचालको की मीटिंग थाने में हुई। जिसमे 20 से अधिक मेडिकल संचालक शामिल हुए। उन्हें एन.आर.एक्स. दवाई के बढ़ते दुष्प्रभाव एंव खरीदी बिक्री को लेकर सभी मेडिकल दुकानो को खरीदी बिक्री से संबंधित बिल रखने एवं बिना डॉ0 पर्ची के दवाई नही बेचने एवं शेड्यूल की दवाईयो को बिना डॉक्टरी पर्ची के नही बेचने के संबंध दिशा निर्देश थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा दिया गया। मादक पदार्थो से समाज में होने वाले दुष्प्रभाव से गुरूर पुलिस द्वारा सहयोग की अपील की गई। उक्त मीटिंग मे थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल संचालक अनिल कुमार साहू, पुनाराम साहू, कमल टावरी, रंजन कुमार पंडित, जितेन्द्र कुमार ओझा, ललित साह, देवानंद सिन्हा, भरत टुवानी, मनमोहन टुवानी, शिवप्रसाद साहू, सरोज पटेल, वेदकुमार साहू लोकपाल गर्ग बलराम साहू हृदय लाल साहू योगेश साहू एवं अन्य मेडिकल स्टोर्स के संचालक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page