DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी कांग्रेस नेता भोला राम नेताम बनाए गए यूपी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक, केराकट विधानसभा संभाल रहे मोर्चा

बालोद। डौंडी ब्लाक के घोटिया क्षेत्र के रहने वाले आदिवासी कांग्रेस नेता भोलाराम नेताम को उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान केराकट विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए काम शुरू कर दिया है। भोलाराम नेताम ने बताया कि जौनपुर जिला के केराकत विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा किया गया। 7 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव से सम्बंधित जानकारी प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया मुझे एवं अरुण जैसावाल को केरावत विधानसभा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। केरावत विधानसभा का सम्पूर्ण रिपोर्ट आईसीसी को भेजे जाएंगे। केरावत विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कई जगह अपना परिचय छत्तीसगढ़ से देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में जरूर पूछते थे। उत्तरप्रदेश में भी हमारे मुख्य मंत्री बहुत ही लोकप्रिय है। हम बहुत ही गौरवान्वित हुए है। छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा गरवा घुरवा , गोधन न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, धान का समर्थन मूल्य 2500/ रु, कर्ज माफ़ी योजना जैसे आदि योजनाओ ने उत्तरप्रदेश राज्य को काफ़ी प्रभावित किया है। अच्छा परिणाम आने की सम्भावना है।

You cannot copy content of this page