बालोद। आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा कांग्रेस दोनों ही तैयारी में जुट गई है। तो वहीं इस बार पार्टियां डिजिटल सदस्यता अभियान पर भी ध्यान दे रही है। इस क्रम में कांग्रेस द्वारा डिजिटल मेंबरशिप को लेकर काम शुरू कर दिया गया है। तो वही इस सदस्यता अभियान की बारीकी व तकनीकी जानकारी देने के लिए प्रभारी शाहिद खान भी पहुंचे। उन्होंने अब तक के कार्यों की समीक्षा भी की तो वहीं उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर टिप्स भी दिए।

कांग्रेस भवन बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी बालोंद की आवश्यक बैठक रखी गई। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी शाहिद खान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में डिजिटल मेंबरशिप पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रभारी शाहिद खान ने डिजिटल मेंबरशिप को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश प्रदान किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से उपस्थित महमूद अली ने डिजिटल मेंबरशिप की तकनीकी जानकारियां उपस्थित कांग्रेसजनों को प्रदान की। उक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर उपस्थिति थी।

उपस्थित कांग्रेस जन यज्ञदेव पटेल मिथिलेश नीरोटी संजय चंद्राकर गिरीश चंद्राकर चंद्रेश हिरवानी, आलोक चंद्राकर भोजराम साहू, अनिल यादव, क्रांतिभूषण साहू, प्रेमचंद क्षीर सागर, शंभू साहू, धीरज उपाध्याय, सतीश यादव, दीनाराम चेलक, नारायण साहू, विक्रम ठाकुर, दिलीप देशलहरे, हेमंत साहू, जागृत सोनकर, निर्देश पटेल, रतन दास, दुर्गाराम सिन्हा, रामसेवक निषाद, ईमान साहू, गुलाबचंद, नेतराम भांडेकर, गोपाल प्रजापति, माधव गिरी, मेघनाथ साहू सहित जिले भर के जिला पंचायत जनपद सदस्य एवं नगर पालिका नगर पंचायत के कांग्रेस समर्थित पार्षद उपस्थित थे।
