DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नहीं थमेगा रोजगार – जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 113 करोड़ 86 लाख 57 हजार रूपए के 2519 कार्य स्वीकृत

बालोद- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 113 करोड़ 86 लाख 57 हजार रूपए की लागत के कुल 2519 कार्य स्वीकृत कर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को मांग अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अंतर्गत 01 लाख 55 हजार पंजीकृत परिवार है। इन पंजीकृत परिवारों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगारमूलक कार्य कराए जा रहे हैैं, जिसमें मुख्यतः मजदूरीमूलक एवं हितग्राहीमूलक कार्य शामिल है। कार्यस्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु मास्क का उपयोग, सेनेटाईजर व साबुन से हाथ धुलाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 35.65 लाख मानव दिवस सृजन कर पंजीकृत परिवारों को रोजगार प्रदाय की गई है। जिसमें बालोद विकासखण्ड में 04.56 लाख, गुण्डरदेही विकासखण्ड में 06.26 लाख, गुरूर विकासखण्ड में 07.01 लाख, डौण्डी विकासखण्ड में 07.91 लाख और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 09.89 लाख मानव दिवस सृजन कर पंजीकृत परिवारों को रोजगार प्रदाय किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में एमआईएस रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 79 करोड़ 20 लाख 58 हजार रूपए श्रमिको को एफ.टी.ओ के माध्यम से मजदूरी भुगतान किया गया है।

You cannot copy content of this page