DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाली को भी नही छोड़ा, कर दिया कब्जा, नाराज नागरिक पहुंचे नपा दफ्तर

बालोद। वार्ड नम्बर 04 टिकरापारा में चल रहे नाली निर्माण में एक व्यक्ति द्वारा नाली के ऊपर किये पक्के चबूतरे एवं सीढ़ी निर्माण को तोड़कर नाली निर्माण कराए जाने को लेकर टिकरापारा के वार्डवासी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू को ज्ञापन देकर पक्के चबूतरे को तोड़कर निर्माण कराए जाने की मांग की है। वार्डवासियों ने बताया कि नाली काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।वार्डवासियों के लगातार मांग पर पालिका द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा है। परंतु एक व्यक्ति द्वारा नाली के ऊपर पक्के चबूतरे एवं सीढ़ी का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। जो कि नाली निर्माण में समस्या उत्पन्न कर रहा है। जिससे वार्डवासियो में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन देने वालो में पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन, ताहिर ताज, सुरेंद्र साहू, विजय क्षत्री, गजेंद्र यादव, सुशील आर्य, करन यादव, मुकेश ठाकुर, कुणाल ठाकुर, मनोज साहू आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page