DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाड़ी योजना से बिरेतरा की महिलाएं होंगी आत्म निर्भर, कलेक्टर ने भी बढ़ाया हौसला

बालोद। ग्राम पंचायत बिरेतरा(भा.) जनपद पंचायत गुंडरदेही के आदर्श गौठान में जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने औचक निरीक्षण किया एवं गौठान में हो विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमे महिला समूह द्वारा किये जा रहे वर्मी खाद निर्माण गोबर ख़रीदी एवं अन्य निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उपस्थित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

साथ ही गौठान में चल रहे बाड़ी विकास तथा बाड़ी कार्य में लगे महिला समूह से चर्चा कर उनके आमदनी के बारे में जानकारी प्राप्त कर बाड़ी विकास की सराहना की। उपस्थित उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाड़ी विकास हेतु महिला समूह को हरसंभव मदद करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही आदर्श गौठान में चल रहे अन्य निर्माण कार्य की समीक्षा की और गौठान में हो रहे निर्माणाधीन महिला शेड निर्माण, मशरूम शेड का जल्द निर्माण करने हेतु सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा को निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ,जिला पंचायत की सीईओ रेणूका श्रीवास्तव, हेमन्त ठाकुर, जनपद पंचायत गुंडरदेही के सीईओ मनोज मरकाम ,योगेश कुमार देशमुख(सरपंच ग्राम पंचायत बिरेतरा,भा) नीलकंठ देशमुख (सचिव, ग्राम पंचायत बिरेतरा), तिलोचल रजक (अध्यक्ष, गौठान समिति) ,महिला समूह के सदस्यगण एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान सरपंच ने कलेक्टर जी से 21 वर्मी टाका हेतु स्थाई शेड निर्माण की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी को जल्द ही स्थाई शेड निर्माण करने हेतु निर्देश दिए ।जिस पर सरपंच योगेश देशमुख ने उनका आभार प्रकट किया।

You cannot copy content of this page