सीएम के बेटे की सगाई में आशीष देने पहुंचे जिले के कांग्रेसी



बालोद। रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की सगाई में आशीष देने के लिए बालोद जिले से भी कांग्रेसी पहुंचे। इस दौरान जहां जिला कांग्रेस कमेटी चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आयोजन में नई जोड़ी को आशीष दिया तो वहीं संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के सगाई कार्यक्रम में शामिल हुए।

जहां सभी ने दांपत्य जीवन में बंधने जा रहे जोड़ी चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा को शुभ आशीष प्रदान किया। इस दौरान पूरे प्रदेश भर से कई दिग्गज भी पहुंचे हुए थे। बालोद जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ कृष्णा दुबे क्रांतिभूषण साहू ,भूपेंद्र चंद्राकर, राजन पाटिल, विकास चोपड़ा भी पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page