बालोद। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बालोत पहुंचे अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री के द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर की गई टिप्पणी ओछी मानसिकता का परिचायक है। किसान गरीब हितैषी सरकार को गंजेड़ी नशेड़ी जैसे शब्दों से परिभाषित करना छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है। उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार 15 साल रही है। 15 सालों में क्या किए कितना प्रदेश की जनता को छले हैं । जिसके कारण 90 में 15 सीट नसीब हुआ। आज आवश्यकता इस बात की है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता इस बात पर चिंतन करें कि हमारी इतनी बुरी गत क्यों हुई और कहां सुधार की गुंजाइश है क्योंकि किसानों को बोनस के नाम पर लालच देने के अलावा कुछ नहीं किए। यदि छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति इनके मन में ईमानदारी होती। तो छत्तीसगढ़ में इनकी इतनी दुर्दशा नहीं रहती। बावजूद इसके इस तरह से दंभ जनक बात करना एक पूर्व मंत्री को शोभा नहीं देता है। कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले पूर्व मंत्री को यह याद रखना चाहिए कि यही वह सरकार है भूपेश बघेल की सरकार जिनके द्वारा कर्ज माफ किया गया और किसानों को प्रति क्विंटल ₹ ₹2500 धान की कीमत दी जा रही है। बावजूद इसके कि केंद्र की सरकार के द्वारा बारदाना नहीं दिया जाना फिर भी छत्तीसगढ़ की सरकार और किसान सामंजस्य बनाकर धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा 36 में से 25 से अधिक वादे पूरे किए चुकी है और अन्य कई जो वादे में शामिल नहीं थे, ऐसे भी जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के कांग्रेस सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के लोग बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में न जाने खुद नशा करके प्रदेश सरकार के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं जो कि सर्वथा निंदनीय एवं अशोभनीय है।
अजय चंद्राकर का बयान गैर जिम्मेदाराना, इतनी बौखलाहट ठीक नहीं, पढ़िए कांग्रेस की ओर से पलटवार में अध्यक्ष ने क्या कहा ?
