DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अज्ञात लोगों ने फूक दिया ट्रैक्टर, मालिक को 6 लाख का नुकसान

दादु सिन्हा, धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तरसीवा में अज्ञात लोगो के द्वारा खड़ी ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी.2022 के रात्रि 12.05 बजे विकासबन पिता भरतबन गोस्वामी उम्र 39 वर्ष साकिन तरसीवां थाना अर्जुनी निवासी अपने ट्रैक्टर स्वराज कंपनी का क्र0 सी0जी0 05 जी0 5560 को नांगर, केजव्हील सहित कृषि कार्य करके अपने गांव तरसीवां में पुराना बाजार चौक में रखा था।

सूबह 4 बजे के आस पास अखबार वाले के माध्यम से सूचना में मिला की वाहन ट्रैक्टर में आग लग गया है। फिर मैं जाकर देखा तो मेरा ट्रैक्टर वाहन पूरी तरह से जल गया था। ट्रैक्टर वाहन को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि के समय सुनसान पाकर आग लगा दिया है। जिससे करीबन 6 लाख रुपये का नुकसान हूआ है।वही अर्जुनी थाना उप निरीक्षक रमेश साहू ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही। आरोपियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page