DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कक्षा 10वीं से 12वीं तक के बच्चों को लगाया गया को-वैक्सीन का टीका, दी गई सलाह- बुखार आए तो घबराएं नहीं

15 से 18 साल वर्ग के किशोरों के टीकाकरण की हुई शुरुआत, बच्चों में दिखा उत्साह

निपानी स्कूल में टीका लगवाने दिखा उत्साह

बालोद। शासन के निर्देश के मुताबिक 15 से 18 साल वर्ग यानी कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को भी टीका लगाने का सिलसिला सोमवार से शुरू हुआ। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की थी। बच्चों को भी भटकना न पड़े इसलिए सीधे स्कूलों में ही जाकर उनका टीकाकरण किया गया। अस्थाई तौर पर स्कूल के कमरे ही वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे। जहां पर उन बच्चों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के साथ बच्चों को समझाइश भी दी गई है कि किसी को बुखार भी आ सकता है तो घबराएं नहीं। पहले दिन से ही बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने उत्साहित मन से टीका लगवाया और कोरोनावायरस को हराने में भूमिका निभाई। 40 मिनट तक टीका लगाने के बाद ऑब्जरवेशन में भी स्कूल में ही बच्चों को रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ ही स्कूलों में टीका लगाने के लिए पहुंची थी। जो बच्चे पहले दिन स्कूल में नहीं आए थे, उन्हें दूसरे दिन टीका लगाया जाएगा या जो छूट गए हैं वे सीधे अस्पताल में जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। बच्चों को भी को-वैक्सीन टीका लगाया जा रहा है. जिसका दूसरा डोज 28 दिन के अंतराल में लगेगा। फिलहाल पहले दिन किसी भी बच्चे को परेशानी वाली कोई बात सामने नहीं आई। परिजन और शिक्षकों को भी बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखने की हिदायत विभाग के अफसरों व डॉक्टरों ने दी है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा में 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को टीकाकरण किया गया।

कुल 437 विद्यार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन 349 विद्यार्थियों को टीकाकरण किया गया। 12 विद्यार्थियों को पूर्व में लग चुका है। विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे का कहना है कि विद्यालय के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने की अच्छी पहल हुई है।जिससे बच्चों को कोरोना से बचाव की रक्षा करेगा। सभी विद्यार्थियों में टीकाकरण लगाने का बहुत ही उत्सुकता दिखी। विद्यालय में मेडिकल की पूरी टीम आई। जिनके सहयोग से विद्यार्थियों को सफल टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सांकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आशीष पंथी की देखरेख में हुआ।

You cannot copy content of this page