DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शीतकालीन शारीरिक प्रशिक्षण शिविर आज से 29 तक, बालोद जिले में इन 4 जगहों पर हो रहा निशुल्क आयोजन, युवा से लेकर नागरिक ले सकतें हैं भाग

बालोद।जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी तथा नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वाधान में जिले के बच्चों युवाओं और आम नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य के लिए 24-29 दिसंबर सुबह 7:30 से 9 बजे तक चार जगहों में आयोजित किया जाएगा। जहां शारीरिक प्रशिक्षण, आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण, योगा, एरोबिक, जुंबा, तथा विभिन्न मनोरंजन खेलो का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे प्रतिभागियों को, शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास और तनाव से दूर रखने का भी खेल, वर्क आउट कराया जायेगा।आज के समय में अधिक से अधिक बच्चें टीवी और मोबाइल में ही समय निकालते है, तथा कोरोना के चलते ज्यादा ऐसे शारीरिक गतिविधियों में भी पीछे रहते है, इन सब को देखते हुए, जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी, व राष्टीय युवा स्वयं सेवक इनके लिए यह कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।जहां यह प्रशिक्षण पूर्णः निःशुल्क होगा।

यह प्रशिक्षण शिविर निम्न जगहों में सुबह 7:30 से 9 बजे इस प्रकार लगाया जाएगा ।

प्रशिक्षण स्थान…… सरदार पटेल मैदान बालोद, मोब. +918305040577,+919754445864

प्रशिक्षण स्थान:- शासकीय प्राथमिक शाला मैदान गुंडरदेही
मोब.+917067032984, +916261499819

प्रशिक्षण स्थान:-, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान कन्नेवाडा
मोब.+917692953449, +917898096228

प्रशिक्षण स्थान:शासकीय उच्च.मध्य. विद्यालय मैदान लाटाबोड़
मोब.+91 91118 97805, +919893071428

You cannot copy content of this page