DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां महिलाओं की संवरेगी जिंदगी, गुरुर में खुला बालोद बाजार व गढ़ कलेवा,विधायक ने किया शुभारंभ, कलेक्टर ने भी किया अवलोकन

बालोद /गुरुर। जिला प्रशासन की अभिनव पहल बालोद बाजार योजना का लाभ अब महिला स्व सहायता समूह को मिलने लगा है। इस प्लेटफार्म के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक बेहतर प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर सभी जिलों में गढ़ कलेवा की स्थापना भी की जा रही है। इस क्रम में गुरुर में भी गढ़ कलेवा का शुभारंभ बालोद बाजार के तहत किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक संगीता सिन्हा व अन्य अतिथियों ने किया। विधायक ने महिला स्व सहायता समूह के लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह गढ़ कलेवा उनकी आर्थिक उन्नति व आत्म निर्भरता का रास्ता प्रशस्त करेगा। इसी तरह हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे रहना चाहिए। गढ़ कलेवा का लाभ गुरुर सहित आसपास के लोगों को मिलेगा। जो रोजाना यहां जरूरी काम से आते हैं। यहां पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोग आनंद ले सकेंगे। बालोद बाजार गढ़ कलेवा के उद्घाटन पर विधायक संगीता सिन्हा के साथ साथ जिला पंचायत सभापति ललीता पिमन साहू, केदार देवांगन, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर,जनपद अध्यक्ष प्रभाकर ,उपाध्यक्ष तोषण साहू, सुमित राजपूत सहित अन्य सदस्यगण,सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी।इस बालोद बाजार के तहत सिर्फ गढ़ कलेवा ही नहीं बल्कि अन्य दुकानें भी संचालित होगी। जहां पर खासतौर से महिलाओं से संबंधित चीजें बिकेंगे।

कलेक्टर ने किया बालोद बाजार का अवलोकन

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कल शाम गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में शुरू किए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शाॅप का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूहों द्वारा विक्रय हेतु तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की सदस्यों व रिटेल शाॅप के कर्मचारियों से चर्चा कर विक्रय हेतु रखे गए उत्पादों की जानकारी ली और रिटेल शाॅप के बेहतर संचालन हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्वसहायता समूहों के सदस्यों, कारीगरों व कुम्हारों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के बेहतर मार्केंटिंग हेतु ‘‘बालोद बाजार‘‘ ब्रांड के नाम से तैयार उत्पादों में एकरूपता, गुणवत्ता व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देते हुए विक्रय किया जा रहा है।
कलेक्टर ने वहाॅ शुरू किए गए ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ का भी अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ छत्तीसगढ़ की परम्परागत पकवानों की भी गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि पकवान काफी स्वादिष्ट हैं। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page