DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, घुमका और कुम्हारखान में हुआ आयोजन

बालोद/ गुरुर। मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर विभिन्न गांव में सतनामी समाज के लोगों द्वारा आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां पंथी नृत्य गीत आयोजन हुआ वहीं जैतखाम की पूजा हुई। बालोद ब्लॉक के ग्राम घुमका में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। इसी तरह गुरुर ब्लॉक में कुम्हारखान में सतनाम भवन के लोकार्पण व जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा भी शामिल हुए। समाज को गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जैतखाम की पूजा अर्चना की गई। ग्राम घुमका में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में संजारी विधायक संगीता सिन्हा के साथ साथ ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा,जनपद सदस्य शारदा सिन्हा विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव,महामन्त्री रोहित सागर,पूर्व जनपद सदस्य रश्मि साहू सरपंच सुनीता बक्शी ,कांग्रेसी नेता देवानंद साहू दिलीप सिंहा, साधु पटेल,प्रेमलाल रावटे एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इसी तरह कुम्हार खान में सतनाम भवन लोकार्पण व जयंती पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा सहित जोगेंद्र किरी, जितेंद्र यादव, ओंकार महमला, किशोर यादव, शादिक अली व अन्य शामिल हुए।

You cannot copy content of this page