DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत-पाक युद्ध स्वर्णिम विजय दिवस कार्यक्रम में बालोद जिले के पूर्व सैनिक हुए शामिल

बालोद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी गण रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर 1971 भारत-पाक युद्ध स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में जिले से संरक्षक चंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष नंद किशोर साहू, सचिव राकेश कुमार साहू, मीडिया प्रभारी परमेश्वर प्रसाद देवहारी, बालोद ब्लाक के अध्यक्ष खिलु राम साहू शामिल हुए। आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी जिले के पूर्व सैनिक आए हुए थे। जिसमें 71 के वार में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि कर्नल बीएस कक्कड़ थे। आयोजन गौरवपूर्ण रहा। बता दें कि बालोद जिले से ढाल सिंह भंसारेनिवासी दरबारी नवागांव उक्त युद्ध में शामिल हुए थे।जिन्होंने साहस का परिचय दिया था। उन्हें भी सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page