DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25 एवं 26 दिसंबर को ग्राम समोदा में, होंगे विविध आयोजन

दुर्ग। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 25 एवं 26 दिसंबर को ग्राम समोदा में होगा। अधिवेशन के एक दिन पहले 24 दिसंबर को युवा महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन युवाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। साथ ही रात्रि में सामाजिक कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसी दिन महिलाओं के लिए भी कबड्डी व रस्साखींच आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को समाज के केंद्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, सर्किल युवा अध्यक्ष हुपेंद्र देशमुख, ग्राम समोदा सरपंच प्रतिनिधि सुखनंदन देशमुख, केंद्रीय युवा सचिव केशव गौतम, केंद्रीय युवा कोषाध्यक्ष धानेश्वर देशमुख, केंद्रीय युवा सहसचिव वीरेंद्र देशमुख, केंद्रीय युवा सलाहकार कमलेश देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलाल देशमुख, नेमन देशमुख, युवा सहसचिव सर्किल चिंगरी आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी उत्तम देशमुख (ग्राम जेवरा) केंद्रीय समिति के द्वारा दी गई।
महिलाओं के लिए फुगड़ी, रस्साखींच, गोला फेंक, सुरीली कुसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता सुबह 10 बजे आयोजित है।

You cannot copy content of this page