DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आधी रात सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत, एक ही बाइक पर थे तीनों…..हाईवे पेट्रोलिंग-2 ने पहुंचाई थी अस्पताल….

दादू सिन्हा, धमतरी। हाईवे पुलिस पेट्रोलिग टीम को 18 नवंबर की रात करीब साढे 12 बजे लोगो से सुचना मिली की केरेगांव के पास तीन लोग घायल अवस्था में पडे है। सुचना पर तत्काल मौके पहुंचे और तीनो घायल को इलाज के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल लाए जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया। केरेगांव थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि मृतक अमृत कुमार पिता डोमार,रामप्रकाश पिता दशरथ और भूनेश्वर ध्रुव पिता सहदेव तीनो नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेमेटा के रहने वाले थे। बताया कि तीनो एक ही बाईक में सवार होकर धमतरी की ओर से नगरी जा रहे थे.वही केरेगांव थाना के पास किसी अज्ञात ट्रक के व्दारा ठोकर मार दिया गया। फिलहाल केरेगांव पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

अगली खबर हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े

You cannot copy content of this page