

चंदन पटेल, गुंडरदेही।ग्राम चन्दनबीरहि व सनौद के युवा संगठन वीर भगत सिंह फैंस ग्रुप के तत्वाधान में राज्यस्तरीय हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बालक व बालिका वर्ग से प्रदेश के लगभग 18 जिलों से 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।बालक वर्ग के विजेता को 6हज़ार रु की राशि व बालिका वर्ग के विजेता को 5 हजार रु राशि दी गयी। साथ ही 10 वे स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को भी सम्मानित किया गया। स्थानीय व आपसी सहयोग से पहली बार आयोजित की गई राज्यस्तरीय हॉफ मैराथन में 5 किलो मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से प्रथम स्थान प्रियंका साहू ग्राम भिलाई व द्वितीय स्थान रूखमणी साहू भिलाई तृतीय स्थान में भीमेश्वरी ठाकुर बालोद ने प्राप्त किया।बालक वर्ग के 12 किलो मीटर दौड़ में मनीष कुमार चपोरा जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान ईश्वर कुमार सिंहा टेकारी जिला भाटापारा ने प्राप्त किया। उक्त अवसर पर ग्राम सनौद के सरपंच विमला यादव, प्रतिनिधि सतीष महोबिया ,सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रहास साहू, जीवन लाल,रवि यादव,गिरीश साहू ,संजू भूतड़ा, आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय युवा उपस्थित रहें।
बड़ी खबर जरूर देखें
