DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्र में मां गंगा के दर्शन करने को पहुंची मंत्री अनिला सहित दिग्गज कांग्रेसी

बालोद। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगा मैया मंदिर झलमला में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दर्शन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया सहित कई दिग्गज कांग्रेसी पहुंचे। मंत्री सहित कांग्रेसियों ने मां गंगा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं जल्द ही कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की। ज्ञात हो कि सोमवार को मंत्री अनिल भेड़िया डौंडी क्षेत्र के विभिन्न गांव में दौरे पर थी। वहां से वापसी के बाद वे झलमला गंगा मैया मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। उनके काफिले के साथ कई कांग्रेसी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख रुप से
चंद्रप्रभा सुधाकर, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, क्रांतिभूषण साहू संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, आदित्य दुबे युवक कांग्रेस विधानसभा प्रभारी प्रशासन, चित्रसेन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

संबन्धित खबर

You cannot copy content of this page