DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जन आक्रोश रैली का आयोजन 30 अक्टूबर को, देखिये जिला स्तर पर किस तरह का होगा प्रदर्शन, बनी रणनीति

बालोद । भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बालोद जिला मुख्यालय में वृहद जिला स्तरीय जन आक्रोश सभा का आयोजन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 से 4 बजे तक आम सभा तथा 4 से 5 बजे जन आक्रोश रैली पश्चात ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला स्तरीय जन आंदोलन के रूप में प्रदेश कांग्रेस की सरकार की विफलता एवं धान खरीदी में देरी, घोषणा अनुसार 2 साल का धान का बोनस सहित 2500 के अंतर राशि का तत्काल भुकतान, खनिज संपदा के अवैध दोहन भ्रष्टाचार कुशासन एवं जन घोषणा पत्र मे कांग्रेस द्वारा जनता से किए वादा को पुरा करने जनता में भारी जनाक्रोश को एक मंच से जन आक्रोश सभा के माध्यम से उजागर करने जिला भाजपा एवं सभी नव मंडलों से जिले भर के नेता, पूर्व विधायकगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व किसान तथा आम जनता उपस्थित रहेंगे।

जन आक्रोश सभा को संबोधित करने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम साहू, लेख राम साहू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, लाल महेन्द्र टेकाम, वरिष्ठ नेता पवन साहू, दीपक साहू, देवेन्द्र जायसवाल, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेश यादु, त्रिलोकी साहू, ठाकुर राम चंद्राकर, राकेश यादव, संध्या भरद्वाज, सुशीला साहू, जिला मंत्री नरेश साहू, शरद ठाकुर, संजय दुबे, जयेश ठाकुर, शीतल नायक, अनीता कुमेटि, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, दुष्यंत सोनवानी, कौशल साहू, गोविंद वाधवानी, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, रुपेश उपस्थित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में बैठक रखकर जिला भाजपा के सभी मंडलों के प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा बैठक कर तैयारियां की गई। अंतिम रूप से जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष महामंत्री गण मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंप कर कार्यक्रम को वृहद एवं सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न किया गया तथा क्षेत्र के किसानों व आम जनता से जन आक्रोश सभा में उपस्थित होने की भाजपा द्वारा अपील की गई है

You cannot copy content of this page