DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधानसभा में शिक्षक सम्मान समारोह पर भाजपा व भाजयुमो ने उठाया सवाल, एक हफ्ते में बीईओ को नही हटाया गया तो करेंगे आंदोलन

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा में 30 सितंबर को होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा तंज कसा है। भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया जिस विकासखंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध शिक्षक संघ ने गुंडरदेही विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा लेकिन अब मामले में अब तक कोई कार्यवाही नही करना ऐसी स्तिथि में शिक्षकों का सम्मान कहाँ तक उचित है। पंकज चौधरी ने कहा गुंडरदेही विधानसभा में सम्मान समारोह कार्यक्रम पूर्णतः राजनीति से प्रेरित है। अगर प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों का सम्मान करती है तो प्रदेश के शिक्षकों की मांग क्रमोन्नती, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली पर निर्णय ले। तभी प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान सार्थक है। जुलाई माह में शिक्षक संघ गुंडरदेही विकासखंड शिक्षा अधिकारी के गैर जिम्मेदार रवैया तथा शिक्षको के साथ दुर्व्यवहार को लेकर गुंडरदेही विधायक को ज्ञापन सौपा था । लेकिन संघ की मांग अब तक नजर अंदाज किया गया है। भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, काशी सोनकर, टूमन साहू के नेतृत्व में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री से मिलकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी चौहान को 1हफ़्ते के अंदर हटाने भाजयुमो ज्ञापन सौपेगा। अगर कार्यवाही नही होगी तो उग्र आंदोलन या प्रदर्शन किया जाएगा ।

बड़ी खबर

You cannot copy content of this page