DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाईन एप : एक एप के जरिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, स्वीप, एनव्हीएसपी, मतदाता सर्च और शिकायत पोर्टल का किया जा सकेगा उपयोग

रायपुर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाईन एप जारी किया गया है। कोई भी मतदाता निर्वाचन से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी ले सकते है। वहीं संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को भलीभांति समझ सकते है। मतदाता एंड्रायड फोन पर प्ले स्टोर से वोटर हेल्प लाईन एप को डाउनलोड कर सकते है। यह आनलाईन माध्यम इतना आसान और विश्वसनीय है कि मतदाता को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस एप के माध्यम से मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, स्वीप, एनव्हीएसपी, मतदाता सर्च और शिकायत पोर्टल का उपयोग कर सकते है। इस एप के जरिए ईपिक नंबर के जरिए निर्वाचन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह मोबाइल एप गुगल प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्प लाईन
(Voter Helpline) टाईप कर प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर सकते है। इसके अतिरिक्त https://play.google.com/store/apps/details?id=com.eci.citizen&hl=en इस लिंक को क्लिक करके भी एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
एप की खासियत
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निबंधन करा सकते है। नया वोटर कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी है। आयोग की वेबसाइट के जरिए कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम के अलावा भाग संख्या तथा क्रमांक संख्या भी देख सकते है। विधानसभा क्षेत्र के बदलाव, एक ही विधानसभा क्षेत्र में बूथ में बदलाव, मतदाता सूची की गड़बड़ी अगर हो तो सुधार के लिए आवेदन दिए जा सकते है। इसके लिए अलग-अलग फार्मेट का इस्तेमाल करना होगा। विदेशों में रह रहे एनआरआई भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। एनव्हीएसपी से जुड़े सभी आवेदन, अधिसूचना और स्टेट्स की वर्तमान स्थिति की जानकारी ले सकते है। निर्वाचन प्रक्रिया की बेहतर समझ के लिए सवाल पूछने का भी विकल्प है।

बालोद की बड़ी खबर

You cannot copy content of this page