डेंगू से निपटने में जुटा नगर पालिका प्रशासन




दल्लीराजहरा। नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर एवं मुख्यनगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने स्वास्थ्य व सफाई विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। निकाय क्षेत्र अंतर्गत डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से सफाई व दवाइयों का छिड़काव करते रहें। साथ ही नालियों की सफाई तथा घर के आसपास पानी के टैंकर की नियमित रूप से साफ रखें । सफाई कर्मी अपने अपने क्षेत्र में डेंगू मच्छर के लारवा की संख्या की कमी करने के लिए नियमित रूप से दवाई का छिड़काव करें। एवं पानी की निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page