ड्यूटी को लेकर कर्मठता- पेड़ की डंगाल गिरने से सिर फटा था डीएसपी का, टांके लगे, हाल जानने पहुंचे एसपी,बढ़ाया हौसला



बालोद। जिले में नवपदस्थ डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी अपनी ड्यूटी को लेकर कर्मठता और जाबाजी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वह इसलिए क्योंकि वे ड्यूटी के दौरान खुद के सिर पर पेड़ की डंगाल टूटकर गिरने से सिर फटने से घायल हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ड्यूटी के प्रति अपनी जवाबदारी पूरी की। सिर फटा टांके लगे पर हालातों से हार नहीं मानी और इलाज करवा कर ठीक भी हो रहे हैं। उनकी स्थिति में पहले से सुधार आया है तो वहीं इस ड्यूटी के प्रति कर्मठता को लेकर पुलिस प्रशासन के कप्तान सदानंद कुमार ने भी उनका हौसला बढ़ाया है। तो जिला प्रशासन ने भी उनके इस हौसले की सराहना की है। घायल डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी का हालचाल जाने के लिए जिला अस्पताल में स्वयं एसपी व अपर कलेक्टर एके वाजपेई सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस तरह हुई थी घटना

सोमवार को सर्व आदिवासी समाज द्वारा झलमला चौक में आर्थिक नाकेबंदी के दौरान धरना दिया जा रहा था। शाम 5 बजे के लगभग अचानक पीपल पेड़ की शाखा टूटकर ड्यूटी में तैनात डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के ऊपर गिर गई। जिससे डीएसपी श्री चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी के सिर पर ज्यादा चोट लगी है। लगभग 8 से 10 टांके भी लगे हैं। वही घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई थी।

प्राथमिक इलाज के बाद डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तो वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एएसपी डीआर पोर्ते एवं बालोद थाना प्रभारी मनीष शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी से हालचाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद डीएसपी ने बताया कि वे अभी ठीक है। कुछ दिनों में वे वापस ड्यूटी पर लौट जाएंगे और फिर से मोर्चा संभालेंगे। डीएसपी के इस ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता की अधिकारी और जनता में भी सराहना हो रही है।

You cannot copy content of this page