रायपुर। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी “महिला प्रकोष्ठ- यादव ठेठवार समाज रायपुर राज” के तत्वाधान में सावन माह पर “सावन उत्सव” का कार्यक्रम मुख्यालय भगवान, महादेव घाट, रायपुरा रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत आराध्य देव श्री कृष्ण जी के पूजन व आरती से किया गया उसके पश्चात अतिथि आगमन, अतिथि स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंत मे अतिथि का उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण व नवनिर्मित कमरे हेतु भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में रायपुर जिला के विभिन्न क्षेत्र एवं 16 पार इकाई किरना पार, भेलवाडीह पार, चंपारण पार, मंदिर हसौद पार, केलकर पारा, महामाई पारा, रायपुरा, चंगोरा भाटा आदि क्षेत्रो से सैकड़ो की संख्या में लगभग 300 महिलाओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिरगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती अंबिका यदु जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में “समाज में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए लड़का एवं लड़की में भेदभाव खत्म कर लड़कियों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने” की बात कही। इसके साथ-साथ सामाजिक मुख्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण हेतु अपने ओर से व्यक्तिगत रूप से 1,00,000₹ नगद सहयोग राशि प्रदान की व उक्त निर्माण हेतु सार्वजनिक रूप से भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सीनियर महिला एवं जूनियर युवतियों की दो ग्रुप बनाकर कुर्सी दौड़ फैंसी, ड्रेस प्रतियोगिता, रैंप वॉक प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें बहुत सी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुर्सी दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम कृतिका यादव मंदिर हसौद, द्वितीय एकता यादव पुरानी बस्ती, तृतीय लोकिता यादव कुर्सी दौड़ सीनियर वर्ग में प्रथम ममता यदु, द्वितीय नीतू यदु, तृतीय सरला यदु रहे। नृत्य प्रतियोगिता में विजेता सीनियर वर्ग में प्रथम यादव सिस्टर ग्रुप केलकर पारा द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बारहमासी नृत्य, द्वितीय गायत्री यदु व दीपिका यदु, तृतीय दीपिका यदु एवं जूनियर वर्ग में प्रथम पूजा यादव, द्वितीय योगिता एवं भूमिका यादव को पुरस्कार प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में आयोजक रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ललिता यादव, महासचिव केसरी यादव, उपाध्यक्ष उपासना यदु, माहेश्वरी यदु सचिव गंगोत्री यदु, अंजनी यदु, नीतू यदु, लता यदु, दुर्गेश नंदिनी यदु, जुली यदु, बन्देश्वरी यदु आदि राज पदाधिकारी सहित महिला प्रकोष्ठ के सभी पार पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत मे अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम में आये अतिथियों को श्रृंगार सामग्री भेट किया गया व विजेताओ को पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के साथ-साथ यादव (ठेठवार) समाज रायपुर राज का कार्यकारिणी बैठक भी रखा गया। जिसमें रायपुर राज एवं 16 पार पदाधिकारी गण द्वारा महासभा में आगामी माह होने वाले प्रांतीय निर्वाचन में रायपुर राज एवं सोलाह पार से अधिकृत योग्य प्रत्याशी चयन कर के प्रदेश के तीनों पदों हेतु दावेदार उतारने के लिए 25 अगस्त 2021 दिन बुधवार को सुबह 12:00 बजे से राज मुख्यालय भवन में बैठक आयोजित करने की सहमति भी बनी।

