DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग बालोद जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई यहां, देखिये किन मसलों पर हुई चर्चा

बालोद।राष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग बालोद जिले के पदाधिकारियों की मासिक बैठक ग्राम रानीतराई रोड ब्लॉक लोहारा में हुई। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल साहू का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नए व वरिष्ठ सदस्यों के परिचय के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोग के कार्य व महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही संविधान द्वारा प्रदत्त मानवाधिकारों का सामाजिक पृष्ठभूमि में सफल क्रियान्वयन व संवर्धन हेतु कृत्संकलपित होकर प्रतिज्ञा की गई।

श्यामलाल साहू प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विस्तृत रूप से महिलाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों व लाभ पर प्रकाश डाला गया। यथासंभव सहयोग की बात की गई।आभार प्रदर्शन आयोग की बालोद जिला महिला उपाध्यक्ष उर्मिला साहू के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पेड़ लगाकर एक संदेश पर्यावरण के संवर्धन के लिए दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव उमेश साहू, महिला जिलाध्यक्ष बालोद पद्मावती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती द्रूपत साहू, राजनांदगांव महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा वासनिक, श्री राकेश साहू निलेश्वरी साहू व विहान समूह की महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page