DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटे की याद में मां ने लिखी थी पुस्तक अर्पण, आज होगी उस पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा में माथुर परिवार व हस्ताक्षर साहित्य समिति के तत्वाधान में एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जो कि अर्पण पुस्तक पर आधारित है। यह अर्पण पुस्तक एक मां ने अपने दिवंगत बेटे की याद में लिखा था। उस मां का नाम है शिरोमणि माथुर।

अर्पण पुस्तक में माता ने अपने बेटे आलोक माथुर व अपनी बड़ी बहू के जीवन की कहानियों व अपनी उनके वियोग में अपनी भावनाओं को कविता के माध्यम से पिरोया है। जो इस दुनिया में नहीं है। उक्त पुस्तक का लोकार्पण 6 माह पहले हुआ था। इसी पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग अनिला भेड़िया, नीता लोधी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर परदेशी राम वर्मा, दादू लाल जोशी, एस आर बंजारे, लोक असर के संस्थापक दरवेश आनंद मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम माथुर सिनेप्लेक्स दल्ली राजहरा में 18 जुलाई रविवार दोपहर 2 बजे से आयोजित है। ज्ञात हो की अर्पण पुस्तक का विमोचन 4 फरवरी 2021 को हुआ था।

You cannot copy content of this page