DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घर में आगजनी एवं बलवा करने वाले 10 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार



थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही

बलौदाबाजार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जन्त्रु पिता अमरसाय मनहरे उम्र 53 वर्ष ग्राम गोगिया थाना भाटापारा ग्रामीण का दिनांक 30.05.2021 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनंक 27.05.2021 को अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोया था कि रात करीब 12:30 बजे घर के बाहर हो हल्ला सुनकर बाहर आया तो देखा कि इसके परिवार से दुर्भावना रखने वाले अनावेदकगण सरपंच पति उबारन पिता राज कुमार गोयल सरपंच पद का धौस दिखाते हुये एवं इसके सहयोगी शिव गोयल , तिजराम गोयल , ब्रिजेश गोयल , राज कुमार गोयल , गेंदराम गोयल , राम प्रसाद गोयल , जगतारण गोयल , पुनाराम टंडन , दिलहरण , सुरज कुमार , सुखचंद , संतु आदी सभी एक राय होकर लाठी डंडा से लैस होकर आये व मॉ बहन की गंदी गंदी गाली देते हुये उबारन एवं साथ आये लोग धमकी दिये कि तुम लोगो को गांव में रहना है तो दो लाख रूपये एवं तुम्हारे द्वारा पूर्व में जो हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये हो उसमे राजीनामा हो जाओ और यदि तुम लोग हमारा बात नही मानोगो तो तुम्हारे घर को अभी आग लगा देगे तथा तुमको तुम्हारे परिवार सहित जिंदा जला देंगे और न ही तुम लोगो को खेती करने देंगे न ही घर में रहने देंगे कहकर धमकी देने लगे तब उनके दलबल को देखकर डरकर अपने परिवार सहित वहां से भागकर अपने भांजा कार्तिक राम ग्रामडिगी के घर जाकर छिपे थे दूसरे दिन दिनांक 28.05.2021 के दोपहर 12:00 बजे लगभग अपने घर गोगियी आकर देखा तो उन लोगो के द्वारा इसके घर मे धुसकर लाठी डंडा से पीटकर घर के दरवाजा खिडकी को तोडफोड कर घर में आग लगा दिय थे जिससे घर मे रखा 02 नग टीवी , 04 नग कुलर , फिज सोफा बर्तन एवं घर में रखे धान / चांवल जला पडा था बाद मे अपने खेती बाडी मे गया वहा घेरा मे लगा दरवाजा फेंसिंग तार को उखाड दिये थे कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 147,148,149,294,385,427,436,450 ,506,भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया थाना प्रभारी रोशन राजपूत द्वारा घटना की सूचना श्री मान पुलिस अधीक्षक को दी गयी जो पुलिस अधीक्षक महोदय द्वरा त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया गया 10 आरोपीगण को आज दिनांक 31.05.2021 को विधिवत आरोप बताकर समय सदर पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । प्रकरण में फरार अन्य फरार आरोपियों को पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही श्री मान पुलिस अधीक्षक श्री आई के एलेसेला के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं sdop भाटापारा के बी द्विवेदी महोदय के मार्गदर्शन पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं रक्षित केंद्र पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा किया गया l

You cannot copy content of this page