DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब इस युवक ने अपने सगी बहन और दादी पर किया हसिये से ताबड़तोड़ हमला…..युवक की बहन और दादी बुरी तरह से घायल….आरोपी हुआ फरार…..!

दादू सिन्हा,धमतरी। शहर के लालबागीचा वार्ड में एक सनकी भाई ने शराब के नशे में अपनी सगी बहन और दादी पर हंसिया से हमला कर दिया,जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है,दोनो को गंभीर हालत में ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, यहां से बेेहतर ईलाज के लिए आरोपी के बहन को रायपुर रेफर कर दिया गया है,बताया जा रहा है आरोपी सुरूज बाबर जमीन विवाद को लेकर आए दिन रोज शराब के नशे में अपने दादा दादी से झगडा करता था,वही घटना वाले दिन आरोपी का बहन सपना राजपुत अपने दादी को देखने आई थी,उसी दौरान आरोपी फिर से शराब के नशे में विवाद करने लगा,और तैश में आकर आरोपी ने अपनी बहन और दादी पर हंसिया से ताबडतोड हमला कर दिया,वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया,फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है

You cannot copy content of this page