बालोद।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार बालोद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपा साहु के नेतृत्व में बुजुर्गों को टीकाकरण लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है महिला मोर्चा की टीम टीकाकरण को प्रोत्साहित करने टीकाकरण केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। दीपा साहू द्वारा बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक भी ले जाया जा रहा है। टीकाकरण केंद्र में दीपा साहू ने कहा कि कोरोना मुक्त राष्ट्र हो इसके लिए हमारे सामने वैक्सीन ही एक विकल्प है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हम दैनिक जीवन में कोरोना महामारी से बच सकते है। भारतीय जनता महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण जन अभियान में शामिल होकर इस अभियान की सफलता के लिए सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि यहां पर देश के वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है और जिस बीमारी से पूरा विश्व जूझ रहा था उसको खत्म करने के लिए वैक्सिन का निर्माण किया है, आज पूरे विश्व में वैक्सीन के लिए पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं। टीम बनाकर अपने अपने क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों में सभी आम जनमानस को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और लोगों का रुझान भी टीकाकरण की ओर देखने को मिल रहा है।

