DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-11 विद्यार्थी पाए गए कोरोना पॉजिटिव,इस जवाहर नवोदय विद्यालय के हैं विद्यार्थी,पालकों में मंचा हड़कंप,मौके पर डॉ नर्स मौजूद

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी कुरूद के जवाहर नवोदय विद्यालय में 2 दिन में 11 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इतने विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पालकों में हडकंप मच गया है। स्कूलों की परीक्षा अब नजदीक आने लगी है जिसे देखते हुए सरकार ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने की अनुमति दी है।जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में 10वीं व 12वीं के 121 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बुलाया गया था।,15 दिन पहले बुलाये गये विद्यार्थियों को कोरोना टेस्ट निगटिव आने पर ही प्रवेश दिया गया। अब अचानक वहां संक्रमण फैल गया है। मंगलवार को जांच के बाद 5 विद्यार्थी व बुधवार को 6 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व दो विद्यार्थी और पॉजिटिव पाये गये थे। कुरूद के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि मंगलवार को 5 और बुधवार को 6 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये है। सभी लोगों की जांच हो चुकी है। एहतियात बरतने के निर्देश दे दिये है। नवोदय विद्यालय की प्राचार्य मंजू शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मंगलवार को 5 विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये है ।जिन्हें पालकों के सुपुर्द कर दिया है। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को कोविड नियमों का पालन करने कहा गया है। यहां डॉक्टर व नर्स मौजूद हैं।

You cannot copy content of this page