DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बीती रात हुई चोरी का खुलासा,दो नाबालिग निकले सियाणा चोर, कई दुकानों में दिया था चोरी को अंजाम, जानिए चोरो ने कहां- कहां की थी चोरी

दादू सिन्हा धमतरी/ धमतरी शहर क्षेत्र अंतर्गत बीती रात शांति कॉलोनी चौक स्थित कई दुकानों में अज्ञात चोरो  ने धावा बोलकर मोबाइल एसेसरीज, नगदी रकम व अन्य सामानों की चोरी कर घटना को अंजाम दिए थे, घटना की सूचना मिलने पर थाना  कोतवाली नवनीत पाटिल अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण का निरीक्षण किया गया, घटनास्थल अवलोकन करने के बाद  डॉग स्क्वायड को भी मौके पर लाया गया,साथ ही क्षेत्र के चोर पर शंका जाहिर करते हुए चोरों को हिरासत में लेने के लिए निर्देश दिया गया, वहीं सिहावा रोड शांति कॉलोनी चौक स्थित आनंद एजेंसी के संचालक मुरली नागवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात कोई अज्ञात चोरों ने  दुकान के प्रथम तल में लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर घुसकर गल्ले में रखे 5 हजार रु को चोरी कर ले गया,उसी रात शांति कॉलोनी चौक के पास स्थित प्रार्थी वेदांत कुमार त्रिवेदी के महादेव मोबाइल दुकान के शटर का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर दुकान अंदर घुसकर पुराना इस्तेमाली मोबाइल, मेमोरी कार्ड, पावर बैंक, मोबाइल एसेसरीज जिसकी कीमत  20 हजार को चोरी कर ले गया, इसी प्रकार शांति कॉलोनी चौक स्थित दिलीप ट्रेडिंग दुकान के छत से वेंटिलेशन को तोड़कर कोई अज्ञात चोर दुकान अंदर घुसकर गल्ले में रखे 11 हजार  को चोरी कर ले गया है, जहाँ अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल अपने स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचकर उपलब्ध साक्ष्यों को एकत्रित किया जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी के दौरान दो संदिग्ध लड़कों से पूछताछ किया गया, किंतु दोनों लड़के घटना को अंजाम देने साफ इंकार किया,मामले की  जांच क्रम में दोनों संदेही पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर घटना करना स्वीकार किया तथा घटना को अंजाम देकर चोरी किए गए नगदी रकम, मोबाइल एसेसरीज व अन्य सामान को आपस में बंटवारा करना बताये,दोनों अपचारी बालकों के कब्जे से  चोरी के समान  को बरामद किया गया है, चोरी के कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश साहू, प्रधान आरक्षक राकेश मिश्रा, अमित सिंह, आरक्षक डुगेश्वर साहू, विकास द्विवेदी, अंकुश नंदा के द्वारा घटना के चंद घंटे के भीतर सिहावा रोड शांति कॉलोनी चौक स्थित कई दुकानों में चोरी करने वाले दो अपचारी बालकों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की गई समानों को  बरामद करने में सहभागिता निभाई।

You cannot copy content of this page