DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मातृ दिवस पर स्वर्गीय सुरुज बाई साहू की स्मृति में राहगीरों को पिलाया आमपना और जलजीरा

सिरसा गेट चौक स्थित कर्मा प्याऊ में हजारों लोगों को मिली गर्मी से राहत

बालोद/भिलाई। मातृ दिवस के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती सुरुज बाई साहू की स्मृति में सिरसा गेट चौक स्थित कर्मा प्याऊ में राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों को आमपना और जलजीरा पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

इस सेवा कार्य का आयोजन बेनू राम साहू, सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर, दुर्ग द्वारा अपने परिवार के साथ किया गया। वे मूलतः ग्राम नर्रा, जिला बालोद के निवासी हैं तथा वर्तमान में मानसरोवर कॉलोनी भिलाई-3 में निवासरत हैं।

दोपहर से शाम तक चला सेवा कार्य

आयोजकों ने बताया कि रविवार 10 मई 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार राहगीरों को ठंडा एवं मीठा जल, आमपना और जलजीरा वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

उन्होंने बताया कि इस सीजन में यह पांचवां जल सेवा आयोजन था। परिवार के सभी सदस्य सेवा कार्य में शामिल होकर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे रहे।

मानव सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

आयोजकों ने कहा कि माता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य उनके आशीर्वाद और प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

कार्यक्रम के अंत में “जय गंगा मैया” के जयकारों के साथ सेवा कार्य का समापन किया गया।

You cannot copy content of this page