DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अधिवक्ता संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष विनय बंजारे के नेतृत्व में अधिवक्ता सम्मान की रक्षा के लिए बुलंद आवाज, उपपंजीयक कार्यालय में अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार पर अधिवक्ता संघ नाराज

दस्तावेज लेखक ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, भविष्य में दोबारा घटना न दोहराने का दिया आश्वासन

गुण्डरदेही। तहसील अधिवक्ता संघ गुण्डरदेही के नेतृत्व एवं संरक्षक रियाज खान, राजेश सोनी तथा समस्त अधिवक्ताओं की उपस्थिति में सोमवार 11 मई 2026 को उपपंजीयक कार्यालय गुण्डरदेही में अधिवक्ता गिरीश साहू के साथ कथित अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार किए जाने के मामले में अधिवक्ता संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपपंजीयक कार्यालय में कार्यरत दस्तावेज लेखक घनश्याम साहू एवं अन्य दस्तावेज लेखकों द्वारा अधिवक्ता गिरीश साहू के कार्य में हस्तक्षेप एवं अनुचित व्यवहार किए जाने संबंधी लिखित शिकायत अधिवक्ता संघ को प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय बंजारे के नेतृत्व में अधिवक्तागण उपपंजीयक कार्यालय पहुंचे और उपपंजीयक अधिकारी रविशंकर देवांगन को शिकायत आवेदन सौंपा।

अधिवक्ताओं के विरोध के बाद मांगी माफी

घटना पर अधिवक्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए अधिवक्ता सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा की बात कही। अधिवक्ता संघ के विरोध को देखते हुए दस्तावेज लेखक घनश्याम साहू को समस्त अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, उपपंजीयक कार्यालय के अधिकारियों एवं उपस्थित पक्षकारों के सामने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी पड़ी। साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं करने का आश्वासन भी दिया।

लाइसेंस जांच की चेतावनी

अधिवक्ता संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो कार्यालय में कार्यरत दस्तावेज लेखकों एवं टाइपिस्टों के लाइसेंसों की विधिवत जांच कराने की मांग की जाएगी।

उपपंजीयक अधिकारी रविशंकर देवांगन द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया गया, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने मामला शांत किया।

अध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत

तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनय बंजारे ने सभी दस्तावेज लेखकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के साथ अभद्र या अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर अधिवक्ता बाबूलाल सिंहा, दिलीप तिवारी, श्रीमती सुलेखा सोनी, एच.एस. सिंहा, एन.पी. सिंहा, लक्ष्मण नायक, कुलेश्वर साहू, टूमन साहू, प्रवीण साहू, पैमान साहू, ए.आर. दिल्लीवार, रविकांत सोनकर, निश्चल तारम, गिरीश साहू, भिनेंद्र यादव, चंद्रभान निषाद, गौरी मार्कण्डेय, सलमा रिज़वी, महेंद्र यादव, छबिलाल बंजारे, दीपनारायण यादव, डी.एस. साहू, श्रवण चतुर्वेदी, परमेश्वरी ठाकुर, बीरेंद्र देशमुख, अजय गायकवाड़, राजेंद्र बेलचंदन, भेष साहू, सौरभ साहू, डी. कुंभकार, देवेंद्र चंद्राकर, रवि तिवारी, धर्मेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page