DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

26 बार रक्तदान करने वाले शिक्षक लाल रघुवीर सिंह ठाकुर हुए “रक्तवीर सम्मान” से सम्मानित

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर किया सम्मानित, नेत्रदान और देहदान का भी ले चुके हैं संकल्प

बालोद। जिले के ग्राम देवारभाट निवासी शिक्षक एवं समाजसेवी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर को मानव सेवा और निरंतर रक्तदान के लिए “रक्तवीर सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन श्री तोमन साहू द्वारा प्रदान किया गया।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 11 मई 2026 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बालोद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। लाल रघुवीर सिंह ठाकुर अब तक 26 बार रक्तदान कर चुके हैं और वर्ष 2017 से लगातार हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं।

नेत्रदान और देहदान का भी लिया संकल्प

मानव सेवा के प्रति समर्पित लाल रघुवीर सिंह ठाकुर ने केवल रक्तदान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मार्च 2022 में नेत्रदान का पंजीयन कराने के साथ-साथ देहदान का संकल्प पत्र भी रायपुर मेडिकल कॉलेज को भेजा है। उनके इस कार्य को समाज में प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।

कई जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तोमन साहू, चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रदीप जैन, चेयरमैन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद ने की।

विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, रेड क्रॉस जिला बालोद की वाइस चेयरमैन श्रीमती कमला वर्मा तथा कोषाध्यक्ष श्री रूपनारायण देशमुख उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने लाल रघुवीर सिंह ठाकुर के समाजसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

You cannot copy content of this page