महाराणा प्रताप जयंती पर वीरांगनाओं ने दिया सेवा और शौर्य का संदेश



अखिल क्षत्रिय महिला वीरांगना समाज ने राहगीरों को बांटा शरबत, महिलाओं ने दिखाई सामाजिक सहभागिता

भिलाई। महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर अखिल क्षत्रिय महिला वीरांगना समाज भिलाई द्वारा रिसाली स्थित डीपीएस चौक में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच समाज की महिलाओं ने सेवा भाव के साथ राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप की वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया गया। साथ ही उनकी जीवनी पर आधारित कविता पाठ और शौर्य गाथाओं का भी प्रस्तुतीकरण हुआ।

“महाराणा प्रताप नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा”

समाज की जिलाध्यक्ष ललिता सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष उनकी जयंती पर समाजसेवा और जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का भी संदेश देता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह रहीं विशेष रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला वीरांगना समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समाज की महिलाओं द्वारा लगातार सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इन पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह, जिलाध्यक्ष ललिता सिंह सहित कुसुम सिंह, संध्या सिंह, प्राची सिंह, सुषमा सिंह, संजय सिंह, संगीता सिंह, अनीता सिंह, डॉ. प्रभा सिंह, अनीमा सिंह, सुनीता सिंह और गीता सिंह सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page