DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम मटिया में 14 मई को छट्ठी एवं नामकरण संस्कार कार्यक्रम

रामायण मंडली और पटपर झांकी का होगा आयोजन, ग्रामीणों से शामिल होने की अपील

गुण्डरदेही। गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मटिया (ह.) में 14 मई 2026, दिन गुरुवार को छट्ठी एवं नामकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। साहू परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों एवं परिवार के लिए संत गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शाम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसमें भैंसमुंडी-परसगांव रामायण मंडली द्वारा रामायण प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं पटपर झांकी राजनांदगांव द्वारा रात्रि 9 बजे से विशेष झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम को ग्राम मटिया एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग और आशीर्वाद से शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

आयोजक साहू परिवार ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page