DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिलमगोटा में 11-12 मई को दो दिवसीय जय गुरुदेव संकीर्तन एवं मानस प्रवचन

कथावाचक कामता प्रसाद शरण सुनाएंगे श्रीरामचरितमानस की कथा, रात 8 बजे से जुटेंगे श्रद्धालु

डौण्डीलोहारा/बालोद। डौण्डीलोहारा ब्लॉक के वनांचल ग्राम चिलमगोटा में 11 एवं 12 मई 2026 को दो दिवसीय जय गुरुदेव संकीर्तन एवं मानस प्रवचन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक कामता प्रसाद शरण द्वारा श्रीरामचरितमानस पर आधारित प्रवचन एवं कथा प्रस्तुत की जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से ग्राम के स्कूल मैदान के पास प्रारंभ होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में पहले दिन जय गुरुदेव संकीर्तन एवं भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे दिन कथावाचक कामता प्रसाद शरण द्वारा मानस प्रवचन एवं विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी।

समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना को लेकर इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

आयोजकों ने ग्राम चिलमगोटा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के युवा एवं महिला मंडल की टीम तैयारियों में जुटी हुई है।

रेंगाडबरी से नेमन साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page